HomeUttarakhandPithoragarhपिथौरागढ़ के सूरज महरा का NDA में हुआ चयन

पिथौरागढ़ के सूरज महरा का NDA में हुआ चयन

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है सिर्फ उसे तराशने की। प्रदेश के बच्चे लगातार अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में पिथौरागढ़ के सूरज का नाम जुड़ गया है। सूरज का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) खडकवासला महाराष्ट्र में भारतीय नौसेना के लिए हुआ है। सूरज ने बिना कोचिंग और तैयारी भी नहीं की है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के विकासखंड बेरीनाग के ग्राम उडियारी निवासी 18 वर्षीय सूरज सिंह महरा बचपन से ही होनहार थे। सूरज सिंह महरा ने हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी से 10वीं और 12वीं की। 10 और 12वीं की परीक्षा में टॉप 25 में उनका स्थान रहा है। बचपन से ही उन्हें आर्मी में जाने का शौक था। उसके दादा जीत सिंह और पिता नारायण सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। सूरज ने कहा कि जीवन में यदि लक्ष्य हो तो आसानी से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने पहाड़ के युवाओं बढ़ती नशे की लत को लेकर भी चिंता जताई है। स्कूल प्रबंधन के द्वारा सूरज को सम्मानित भी किया गया है। सूरज की उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर है।

युवाओं के लिए खुशखबरी – UKSSSC ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

Almora : दन्या के दीपेश चन्द्र जोशी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा

जल्द आ रहा है – निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार का ‘क्राइम अलर्ट उत्तराखंड’

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments