HomeUttarakhandAlmoraराष्ट्रीय योग ओलंपियाड में अल्मोड़ा के सूरज व प्रांशु ने मारी बाजी

राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में अल्मोड़ा के सूरज व प्रांशु ने मारी बाजी

ADVERTISEMENTS

👉 उत्तराखंड राज्य को प्रथम स्थान, खुशी की लहर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राष्ट्रीय स्तर पर हुए योग ओलंपियाड में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके सीनियर वर्ग में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग के विद्यार्थी सूरज सिंह बिष्ट व प्रांशु भैसोड़ा ने बाजी मारी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर योगा ओलंपियाड का आयोजन 30 से 31 दिसंबर 2023 तक तथा 1 जनवरी 2024 को इंटरनेशनल योगा ओलंपियाड का आयोजन S-VYASA (स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान) विश्वविद्यालय बेंगलुरु में किया गया। राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में उत्तराखंड राज्य के अलग-अलग ग्रुप के पुरुष व महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महिला—पुरुष दोनों वर्गों में उत्तराखंड राज्य के प्रतिभागियों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उत्तराखंड राज्य ओलंपियाड के कोऑर्डिनेटर डॉ. विनोद नौटियाल व ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर डॉ. रजनी नौटियाल ने बताया कि राज्य के सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन उत्तम रहा है। उन्होंने इसके लिए बधाई दी है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट समेत योग विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. नवीन चंद्र भट्ट समेत योग विज्ञान विभाग के शिक्षक लल्लन कुमार सिंह, रजनीश कुमार जोशी, विद्या नेगी, गिरीश अधिकारी, हेमलता अवस्थी आदि ने दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments