HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : चार बार प्रधान बन चुकी सुनीता अपने पति के साथ...

सोमेश्वर : चार बार प्रधान बन चुकी सुनीता अपने पति के साथ भाजपा में शामिल, राज्यमंत्री ने किया स्वागत

सोमेश्वर, 20 अगस्त। सोमेश्वर क्षेत्र के जाल धौलाड़ की ग्राम प्रधान सुनीता आर्या तथा उनके पति शंकर राम ने कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनका भाजपा में शामिल होने पर क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री रेखा आर्या ने उनका फूलमाला और भाजपाई टोपी व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। यहां उल्लेखनीय है कि सुनीता चार बार प्रधान बन चुकी है।
इस मौके पर विधायक रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा के बढ़ते प्रभाव से क्षेत्रों के लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रभाव बातें कम, काम ज्यादा के सिद्धांत पर कार्य करने का है। यही भाजपा का मूल मंत्र है। तभी आज केन्द्र व राज्य सरकारों के हर सम्भव प्रयास से दूरस्थ गांवों तक बुनियादी सुविधाएं मुहैया हो रही हैं। स्वागत कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, पूर्व अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र जोशी, पूर्व महामंत्री सुन्दर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, महामंत्री चन्दन विष्ट, उमेश मेहरा, ब्लाक ताकुला प्रतिनिधि दीपक आर्या प्रकाश भण्डारी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments