Uttarakhand Breaking : राजनैतिक उथल—पुथल का दौर थमा, अब प्रशासनिक फेरबदल ! सुखबीर सिंह केंद्र से उत्तराखंड के लिए हुए कार्यमुक्त, संभालेंगे मुख्य सचिव का कार्यभार

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

देहरादून। काफी सियासी हलचल के बाद उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिला, लेकिन इधर अब खबर आ रही है कि प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश भी बदले जा सकते है। खबरों के मुताबिक उत्तराखण्ड के नए मुख्य सचिव के रूप में एसएस संधू को कमान सौंपी जा सकती है।

ज्ञात रहे कि आज सोमवार को सुखबीर सिंह केंद्र से कार्यमुक्त हो चुके हैं, जल्द ही वह यहां अपना पद सम्भालेंगे। संधू को रिलीविंग लेटर जारी हो गया है, जिसमें उल्लेखित है कि उन्हें उनके मूल कैडर उत्तराखंड भेजा जा रहा है। सुखवीर सिंह संधू 1988 बैच के आईएएस हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं। संधू उत्तराखंड सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वह केंद्र में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के चेयरमैन हैं। 2019 में उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया था।

यह बताना लाजमी होगा कि काफी सियासी हलचल के बाद खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने रविवार शाम सीएम पद की शपथ ली। जिसमे बाद अब राजनैतिक उथल—पुथल तो थम गई, लेकिन प्रशासनिक पदों पर फेरबदल का दौर शुरू होने जा रहा है। कैबिनेट बैठक के बाद धामी अब एक्शन मोड में आ गये हैं। देखना यह है कि अब आगे प्रदेश में भी कितने आईएएस और पीसीएस में फेरबदल होते हैं। इसके भी संकेत मिलने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें