बागेश्वर। पुलिस चौकी रीमा अंतर्गत रेखोलागांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चौकी इंचार्ज राजेंद्र नेगी ने बताया कि 48 वर्षीय हरीश रैखोला, निवासी रैखोलागांव ने अपने घर के पीछे पेड़ में फांसी लगा
ली। आज सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


