HomeUttarakhandAlmoraAlmora : विश्वनाथ घाट में कल तक पहुंच जायेगी शवदाह की पर्याप्त...

Almora : विश्वनाथ घाट में कल तक पहुंच जायेगी शवदाह की पर्याप्त लकड़ियां

ADVERTISEMENTS

👉 निवर्तमान सभासद अमित साह ‘मोनू’ से डीएलएम अनिल कुमार की वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां विश्वनाथ घाट में कल तक पर्याप्त मात्रा में शवदाह हेतु लकड़ियों का इंतजाम हो जायेगा। लश्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज इस समस्या को लेकर वन निगम पहुंचा। जहां उन्हें आश्वस्त किया गया है कि कल शनिवार तक शवदार हेतु मोटी लकड़ियां पहुंचा दी जायेगी।

शवदाह में हो रही थी दिक्कत

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि विश्वनाथ घाट में शवदाह के लिए पर्याप्त मात्रा में लकड़ियां नहीं होने से लोग परेशान थे। गत दिवस नागरिकों ने बताया था कि यहां काफी पतली लकड़ी मिल रही है। जिससे शवदाह के दौरान परेशानी हो रही है। इस समस्या का निस्तारण हो जायेगा।

आज शुक्रवार को निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू साथियों सहित वन निगम के कार्यालय पहुंचे। वन निगम के डीएलएम अवकाश पर होने के चलते वहां नहीं थे। स्टॉफ द्वारा प्रतिनिधिमंडल की उनसे फोन पर वार्ता कराई गई।

उन्होंने बताया गया कि विश्वनाथ घाट पर शवदाह करने में लोगों को अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि लकड़ियां वहां पर काफी पतली हैं। शवदाह करने में मोटी लकड़ियों की अत्यंत आवश्यकता रहती है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।

डीएलएम अनिल कुमार ने बताया कि कल तक विश्वनाथ घाट में मोटी लकड़ियां पहुंच जाएगी जिससे लोगों की समस्या का तुरंत समाधान हो जाएगा। वार्ता करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू, कॉपरेटिव बैंक के निवर्तमान डायरेक्टर विनीत बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता अशोक गोस्वामी,अर्जुन सिंह बिष्ट, दिनेश मठपाल आदि शामिल रहे।

गत दिवस सीएनई में प्रमुखता से उक्त समाचार प्रकाशित हुआ था —

गत दिवस सीएनई में प्रमुखता से उक्त समाचार प्रकाशित हुआ था
गत दिवस सीएनई में प्रमुखता से उक्त समाचार प्रकाशित हुआ था
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments