अचानक धधक उठे सिरसा—मनरसा के जंगल, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

0

— सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना —


ADVERTISEMENTS

यहां वन पंचायत सिरसा व मनरसा में अचानक जंगल भीषण आग से धधक उठे। जिसे काबू करने के लिए कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। फोरेस्ट गार्ड संजय टम्टा, फोरेस्टर गोपाल नेगी, वीट वाचर रंजीत थापा व पूरन सिंह ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फारेस्टर नेगी ने ग्रामीणों से वनाग्नि की घटनाओं के वक्त आगे आकर अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि जंगल में आग लगाता है तो इसी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। वनाग्नि की घटनाओं से जहां वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचता है वहीं तमाम वन्य जीव भी इसमें मर जाते हैं।

ADVERTISEMENTS