HomeUttarakhandAlmoraपुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार का आकस्मिक निधन

पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार का आकस्मिक निधन

ADVERTISEMENTS
सुशीला तिवारी हल्द्वानी में चल रहा था उपचार

पुलिस परिवार में शोक, श्रद्धांजलि
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां पुलिस लाइन में नियुक्त हेड कांस्टेबल संजय कुमार का आकस्मिक निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उन्हें भर्ती कराया गया था। गत रात्रि उन्होंने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं।

पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा से आज यह दुखद सूचना आई। बताया गया है कि संजय कुमार का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनका सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान गत रात्रि में उनका असामयिक निधन हो गया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि हेड कांस्टेबल संजय कुमार वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments