HomeUttarakhandAlmoraपूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के आकस्मिक निधन को बताया अपूरणीय क्षति

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के आकस्मिक निधन को बताया अपूरणीय क्षति

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

उलोवा की शोक सभा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड लोकवाहिनी (उलोवा) ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्हें उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनकी सशक्त और निर्णायक भूमिका के लिए ‘फील्ड मार्शल’ के नाम से जाना जाता था।

ADVERTISEMENTSAd

उलोवा ने उनके निधन को क्षेत्रीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। अल्मोड़ा में आयोजित उत्तराखंड लोकवाहिनी की शोक बैठक वाहिनी के वरिष्ठ नेता एड. जगत रौतेला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि दिवाकर भट्ट ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष किया। उनके आकस्मिक निधन से राज्य की राजनीति और सामाजिक आंदोलन के क्षेत्र में शून्य पैदा हो गया है।

इस शोक सभा में एड. जगत रौतेला, रेवती बिष्ट, अजय विष्ट, पूरन चन्द्र तिनारी, अजय मेहता, मो. अनिसुद्दीन, विशन दत्त जोशी, जंगबहादुर थापा आदि नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments