HomeUttarakhandNainitalDM वंदना सिंह की पहल पर हल्द्वानी में जन सुविधा शिविरों का...

DM वंदना सिंह की पहल पर हल्द्वानी में जन सुविधा शिविरों का सफल आयोजन

ADVERTISEMENTS

वार्ड 15 व 20 में सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को वार्ड संख्या 15 और 20 के पार्षद कार्यालयों में जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

शिविर में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी वंदना सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, प्रशासनिक अधिकारियों ने कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया, जबकि शेष मामलों को त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया।

आधार और राशन कार्ड संबंधी मामलों का मौके पर निस्तारण

शिविर के दौरान 49 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए, जबकि राशन कार्ड से संबंधित 27 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा यूसीसी के 14 आवेदन पत्र और 2 स्ट्रीट लाइट खराबी से जुड़ी शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर समाधान कर दिया गया।

शिविर में नागरिकों ने आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने, पृथक राशन कार्ड जारी करने, बिजली-पानी की समस्याएं और आधार सेवा से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं।

वरिष्ठ अधिकारी और पार्षद रहे मौजूद

शिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी.के. भट्ट, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड 15 के पार्षद सलमान सिद्दीकी तथा वार्ड 20 की पार्षद हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।
जन सुविधा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर बहु-सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें विभागीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

वंदना सिंह ने की अधिक भागीदारी की अपील

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएँ।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक सरल व सहज तरीके से पहुंचाया जा सके।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि अगला जन सुविधा शिविर 12 सितम्बर 2025 को वार्ड 17 (हीरानगर गोलज्यू मंदिर) और वार्ड 18 (पार्षद कार्यालय, भोलानाथ गार्डन) में आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments