सिरसा में गुलदार का आतंक, दहशत में ग्रामीण — पिंजरा लगाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, रामगढ़ (नैनीताल) विकासखंड रामगढ़ के अंतर्गत ग्राम सिरसा में गुलदार की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई कर गुलदार को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की है।