HomeUttarakhandAlmoraशारदा पब्लिक स्कूल के 03 होनहार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

शारदा पब्लिक स्कूल के 03 होनहार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

ADVERTISEMENTS

✒️ ऑल इंडिया ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

✒️ खुशी फर्सवाण, रिया जोशी व विनय कनवाल का चयन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा (Sharda Public School) के होनहार तीन होनहार छात्र-छात्राओं का चयन ऑल इंडिया ऑनलाइन योग प्रतियोगिता (All India Online Yoga Competition) के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में खुशी फर्सवाण, रिया जोशी व विनय कनवाल शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि शारदा ​पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्रा खुशी फर्सवाण व रिया जोशी (Khushi Farswan and Riya Joshi) का चयन बालिका अंडर 17 वर्ग में हुआ है। दोनों छात्राएं ‘सूर्य नमस्कार’ की ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वहीं बालक अंडर 14 वर्ग में विद्यालय के छात्र विनय कनवाल (Vinay Kanwal) चयनित हुए हैं।

ज्ञात रहे कि विगत माह से ऑनलाइन सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। इधर विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा व योग प्रशिक्षक चंदन बिष्ट ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हर्ष के इस मौके पर अनीता पवार, तनुजा फर्तयाल, मनोज पांडे सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने इससे पूर्व भी कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय अपने उच्च शैक्षिक आदेर्शों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।

वाह, अनुश्री परिहार ने खींची ऐसी फोटो जो पूरी दुनियां में छा गई

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments