अल्मोड़ा: शानदार कार्यकाल के लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय सम्मानित

— समारोह में पहुंचे विधायक महरा व जिलाध्यक्ष बहुगुणा सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के लमगड़ा मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष संजय डालाकोटी के सम्मान में आज…

भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय सम्मानित

— समारोह में पहुंचे विधायक महरा व जिलाध्यक्ष बहुगुणा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के लमगड़ा मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष संजय डालाकोटी के सम्मान में आज भाजपा लमगड़ा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित किया। जिसमें पार्टी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा की प्रशंसा हुई और कहा गया कि ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत से ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में खड़ी है।

समारोह में प्रमुख रूप से मौजूद जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह महरा व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उन्हें बुकें भी दी गई। इस मौके पर विधायक तथा जिलाध्यक्ष ने कहा कि संजय डालाकोटी के नेतृत्व में क्षेत्र में गत विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और पार्टी को भारी ​जीत दिलाई। उनके मंडल अध्यक्ष के कार्यकाल को पूर्ण सफल बताया गया। उन्होंने ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं से सीख लेने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विजय सतवाल, महामंत्री मदन रावत समेत दिनेश ढैला, कुंदन नगरकोटी, बालम सिंह कपकोटी, दीवान बोरा, देवकी बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

03 होनहार खुशी, रिया व विनय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *