HomeUttarakhandBageshwarराष्ट्रीय ताइक्वांडो में बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने किया कमाल, जीते 3 गोल्ड...

राष्ट्रीय ताइक्वांडो में बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने किया कमाल, जीते 3 गोल्ड मेडल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। झारखंड में चल रही राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 5 मेडल जीते हैं, जिसमें तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भूमिका टाकुली, आराध्या जोशी और निवेदिता ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, हर्षित मेहता ने सिल्वर और रागिनी जोशी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्या भारती द्वारा 9 से 14 सितंबर तक झारखंड के धनबाद में किया गया था। प्रिंसिपल अब्बल सिंह तोपाल ने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वाले तीनों खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए हो गया है। इस उपलब्धि पर स्कूल में और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments