HomeUttarakhandAlmoraशिक्षक दिवस पर छात्र शिवांश भट्ट का आलेख - 'शिक्षक की अहमियत'

शिक्षक दिवस पर छात्र शिवांश भट्ट का आलेख – ‘शिक्षक की अहमियत’

जिस प्रकार मनुष्य और ईश्वर दोंनो ही साढे़ तीन अक्षर के अक्षर हैं, लेकिन मनुष्य ईश्वर पर निर्भर है। वैसे ही विद्यार्थी और शिक्षक दोनों तीन अक्षर के शब्द होने के बावजूद शिष्य शिक्षक पर निर्भर है….

ADVERTISEMENTSAd Ad

ऐसी अनेक चीजें लिखने का कोई फायदा नहीं, क्योंकि ये सब एक शिष्य, लेखक का दिमाग लिख रहा है न की उसका मन। अगर मैं अपने भाव प्रकट करूं तो एक शिक्षक ही है जो बच्चों को जीवन जीने की कला सिखाता है, क्योंकि अपनी दिनचर्या में बच्चा अनेक शिक्षकों से मिलता है और जिसमें हर किसी का अलग व्यवहार, पढा़ने का अलग तरीका होता है। जिससें बच्चा अलग-अलग तरह के माहौल में जीना सिखता है। साथ ही शिक्षक द्वारा दी गई शिक्षा का कोई मोल नहीं, परन्तु आज के समय में शिक्षक और शिष्य को जोड़ने वाला प्रेम रूपी धागा धन के तार से बदल गया है, लेकिन अब भी ये पूरा संसार शिक्षक पर निर्भर है और सदैव रहेगा। एक शिक्षक अपने शिष्य को सिर्फ पढा़-लिखा ही नहीं बल्कि समाज में रहना भी सिखाता है। ईश्वर के बाद शिक्षक ही है जो संसार में हर जगह व्यापत है। शिक्षक की दी हुई शिक्षा के सामने माता-पिता की परवरिश भी नाकाम हो जाती है।

इन सब कारणों से ही आज समाज में शिक्षक अपनी एक अलग पहचान बनाये हुये हैं। इस ईश्वर समान शिक्षक का सम्मान करने के लिए हम अपने जीवन का एक विशेष दिन 5 सितंबर शिक्षकों को समर्पित करते हैं।

  • शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

शिवांश भट्ट, कक्षा- 8
शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोडा़

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments