HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पोखरी में मोहन सिंह मेहरा का जोरदार स्वागत, 02 लाख स्वीकृत

अल्मोड़ा: पोखरी में मोहन सिंह मेहरा का जोरदार स्वागत, 02 लाख स्वीकृत

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने विकासखंड धौलादेवी के ग्राम पंंचायत पोखरी का भ्रमण करके जन समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र में प्रथम बार पहुंचने पर उनका ढोल—नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने गांव के विकास के लिए 02 लाख रूपये देने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत धौलादेवी के ग्राम पंचायत पोखरी पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोहन सिंह मेहरा का जोरदार स्वागत

महिलाओं ने विधायक को तिलक लगाया और कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट किये। विधायक द्वारा गांव के विकास के लिए दो लाख की घोषणा की। जिस पर तमाम ग्रामीणों ने उनका आभार जताया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डसीला, दिनेश सिंह, हरीश सिंह, राम सिंह गैड़ा, हनुमान सिंह, जगदीश राम, नैन राम, श्याम राम कुंदन सिंह, गुड्डू पाण्डेय, अमर सिंह, गणेश सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड को मिले 22 विशेषज्ञ डॉक्टर

सेब खाने के फायदे | Benefits Of Eating Apples
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments