HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : बंद पड़े मकान में अजनबी युवक ने खोद डाली...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : बंद पड़े मकान में अजनबी युवक ने खोद डाली इतनी लंबी सुरंग, पुलिस ने दबोचा

रुद्रपुर। किराएदार खाली किए गए एक मकान में घुस कर बाहरी युवक ने 12 फीट लंबी सुरंग खोद डाली। पुलिस ने युवक को दबोच लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान इस मकान में किराए पर रहने वाला परिवार जब अपने घर बिजनौर लौट गया था और मकान खाली था। इस बीच एक युवक उस बंद पड़े मकान में घुस गया और उसने 12 फीट गहरी सुरंग खोद दी।
मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गोटिया कॉलोनी का है। पुलिस ने बंद मकान से मकान में बब्बू उर्फ़ युसूफ को गिरफ्तार किया है। वह बहेड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आज दोपहर के समय आसपास रहने वाले लोगों के एक युवक को बंद मकान में देख मकान मालिका को मामले की जानकारी दी तो उसने घटना से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में व्यस्त है। युवक सुरंग क्यों खोद रहा था पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments