HomeUttarakhandAlmoraAlmora : रोडवेज बस का हुआ स्टीयरिंग फेल, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण,...

Almora : रोडवेज बस का हुआ स्टीयरिंग फेल, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, हड़कंप

📌 हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी बस

CNE ALMORA/ अंतरराज्यीय बस अड्डे से हरिद्वार के लिए निकली रोडवेज की बस अचानक स्टीयरिंग फैन बेल्ट बेल्ट (Steering Belt) टूटने से अनियंत्रित हो गई। अचानक माल रोड बस अड्डे से कुछ पहले चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि चालक बस को सुरक्षित रोड पर खड़ा करने में सफल हो गया और कोई हानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा डिपो से मालरोड स्टेशन की ओर जा रही रोडवेज बस का अचानक स्टीयरिंग फैन बेल्ट टूट गया। जिसके बाद बस असंतुलित होकर डगमगाने लगी। माल रोड से गुजर रहे लोग यह देख डर गये और इधर उधर भागने लगे। बस हरिद्वार को जाने के लिए निकली थी, लेकिन स्थानीय माल रोड बस अड्डे तक भी नहीं पहुंच सकी। हालांकि घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था।

बताया जा रहा है कि गत दिवस शनिवार को दोपहर 01 बजे यह घटना घटी। बस लोअर मालरोड स्थित अंतरराज्यीय रोडवेज बस अड्डे से माल रोड के स्टेशन को जा रही थी। जहां से निर्धारित समय पर यात्रियों को लेकर हरिद्वार को निकलना था। रोडवेज स्टेशन से करीब 20 मीटर पहले ही बस की स्टीयरिंग फैन बेल्ट (Steering Belt) टूट गई। जिसके बाद चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। फिर यह बस सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो गई।

नैनीताल-भावली रोड पर खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments