HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: अल्मोड़ा पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, व्यवस्थाओं का जायजा...

ALMORA NEWS: अल्मोड़ा पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, व्यवस्थाओं का जायजा लिया, महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाना जरूरी—ज्योति

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर पहुंची उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने आज यहां महिला कल्याण पुर्नवास गृह, राजकीय किशोरी गृह एवं शिशु बाल गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला उत्थान संबंधी कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि इन गृहों में रह रही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाए।
उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने महिला कल्याण पुर्नवास गृह, राजकीय किशोरी गृह एवं शिशु बाल गृह के पुस्तकालय, शयन कक्ष व रसोई इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
साथ ही बाल किशोरी गृह में रह रही किशोरियों द्वारा तैयार चित्रकला, ऐंपण, स्वेटर, टोपी, मोजे आदि का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने सभी किशोरियों से कहा कि वे अपने समय का सदुपयोग करें, ताकि भविष्य में आत्मनिर्भरता आए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से विभाग में किशोरियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और कहा कि महिलाओं की आर्थिकी मजबूती के लिए ठोस प्रयास हों।
श्रीमती मिश्रा ने कहा कि महिलाओं पर किसी भी तरह से घरेलू हिंसा, शारीरिक व मानसिक शोषण किसी भी दशा में नहीं होने पाए। इसके लिए सभी अधिकारी सजगता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए सभी को सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता हैं। निरीक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, राजकीय बाल गृह अधीक्षिका मंजू उपाध्याय, संजय जोशी, दीपक करगेती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments