HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज़ : अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

कालाढूंगी न्यूज़ : अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

कालाढुंगी। नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतेज़ार हुसैन के प्रथम बार कालाढुंगी आगमन व नवनियुक्त भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल बुडलाकोटि का अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद हसन बंजारा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी व संचालन कैलाश बुडलाकोटि ने किया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतेज़ार हुसैन ने मौजूद लोगों को सम्भोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र व पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है उन्होंने कहा कि आज भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक लोगों के लिए अनेक योजनाएं चला रखी है जिन योजनाओं का खाश कर मुस्लिम समाज लाभ उठा रहा, चाहे व जनधन खाता, हो या सुवास्थ आयुष्मान कार्ड हो या तीन तलाक आदि कई योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज उठा रहा है। ऐसे में मुस्लिम समाज को भी भाजपा पार्टी से जुड़कर प्रधानमंत्री का साथ देना चाहिए। इस दौरान सभा को मंडल अध्य्क्ष महेंद्र दिगारी, अखलेश वर्मा, तारा चन्द्र पांडे, गोपाल बुडलाकोटि, दिवान सिंह बिष्ट, भगवान सिंह कूमटिया, जाहिर अंसारी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सभासद नसीम जहां, तसलीम कुरैसी, शाकिर हुसैन, मुस्तजर फारूकी, मेहंदी हसन, अनवर करेसी, सहजाद हुसैन, जरीना हज्जन, कोशर जहां, जाकिर हुसैन, नन्ना सलमानी, इरफान सलमानी, सेराज हुसैन, नजाकत अली आदि दर्जनों लोगों ने स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कालाढुंगी : चोरी की लकड़ी के साथ 6 मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी फरार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments