सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
22 नवम्बर से 25 नवम्बर, 2022 तक बालिका अंडर 19 वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम मनेरा उत्तरकाशी में होगा, जिसमें 14 खिलाड़ी एवं 01 टीम मैनेजर सहित कुल 15 सदस्य होंगे।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा अरुण बनग्याल ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता हेतु अल्मोड़ा की टीम का चयन 19 नवम्बर, 2022 को प्रातः 11:00 बजे से स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में किया जायेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम को विभागीय मानकों के अनुसार सुविधा प्रदान की जायेगी। जनपद स्तर पर प्रतिभागियों को विभाग की ओर से किसी भी प्रकार यात्रा भत्ता, भोजन भत्ता एवं आवास भत्ता आदि देय नही होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8006176504/8954272878 पर संपर्क किया जा सकता है।
ADVERTISEMENTS









