HomeUttarakhandAlmoraप्रदेश कांग्रेस ने घोषित की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की तिथियां

प्रदेश कांग्रेस ने घोषित की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की तिथियां

✒️ समस्त जिलाध्यक्षों को जारी हुई सूचना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

लोकसभा एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कुमाऊं मंडल में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथियों की घोषणा कर दी गई हैं। अल्मोड़ा/रानीखेत सम्मेलन 17 दिसंबर को होगा।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने जिलाध्यक्षों को प्रस्तावित सम्मेलनों की सूचना प्रेषित की है। जिसमें कहा गया है कि लोकसभा एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कुमाउं मंडल के जनपद चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं अल्मोड़ा में जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निश्चय किया गया हैं।

सम्मेलन में समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चंपावत का सम्मेलन 14 दिसंबर, पिथौरागढ़ व डीडीहाट का 15 दिसंबर, बागेश्वर का 16 दिसंबर तथा अल्मोड़ा/रानीखेत का 17 दिसंबर को होगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments