HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगाया शहीदों के अपमान का...

अल्मोड़ा : प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगाया शहीदों के अपमान का आरोप, चौघानपाटा में पुतला दहन

ADVERTISEMENTS

सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा
ऋषिकेश में चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान कई धार्मिक स्थलों के साथ ही पूर्व से ही ​स्थापित शहीद स्मारक को ध्वस्त किये जाने के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस ने यहां चौघानपाटा में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसजन यहां गांधी पार्क के पास चौघानपाटा में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के नाम पर ऋषिकेश में कई धार्मिक स्थलों के साथ-साथ पूर्व से स्थापित शहीद स्मारक को तोड़ कर राज्य आन्दोलन के शहीदों का अपमान किया गया है। जिससे आन्दोनकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के आलावा कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, यूथ विधानसभा अध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, वरिष्ठ कांग्रेसी बिन्दु रौतेला, सभासद सचिन आर्या, ललित सतवाल, दिनेश पिलख्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पाण्डेय, महिपाल सिंह राजपूत, रमेश नेगी, मनोज जोशी, अशोक ग्वासीकोटी, फाकिर खान, कार्तिक साह, वैभव पाण्डेय, किशनलाल, पंकज काण्डपाल, मुकेश नेगी, हेम तिवारी, संजय दुर्गापाल, विनोद वैष्णव, शरद साह, अम्बीराम, शिब्बू मेहरा सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments