HomeBreaking Newsहल्द्वानी : राज्य आंदोलनकारियों ने मसूरी में शहादत देने वाले वीरों को...

हल्द्वानी : राज्य आंदोलनकारियों ने मसूरी में शहादत देने वाले वीरों को दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने यहां आज एसडीएम कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में 02 सितंबर, 1994 को मसूरी में हुए शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रमुख राज्य आंदोलन कारी हुकम सिंह कुंवर ने कहा आज ही के दिन मसूरी में कई आंदोलनकारी राज्य आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली खाकर शहीद हो गए थे। उनके बलिदान को राज्य कभी भुला नहीं सकता है। हम उनको नमन करते हैं, उनका बलिदान हमेशा याद रहेगा। राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों के सपनों का राज्य बनाने का संकल्प लेते हुए सभी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

उन्होंने कहा कि आज मसूरी गोली कांड की 27 साल हो गए हैं। शहीदों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर, दीवान सिंह बिष्ट, पूरन चन्द्र दानी, जगमोहन चीलवाल, बृजमोहन सिजवाली, प्रकाश जोशी, नरेश चंद्र कांडपाल, सुरेश जोशी, उमेश चंद्र बेलवाल, देवी दत्त ढोंडियाल आदि सामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments