HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जनपदीय क्विज प्रतियोगिता में सेंट एडम्स गरुड़ प्रथम

बागेश्वर: जनपदीय क्विज प्रतियोगिता में सेंट एडम्स गरुड़ प्रथम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राजकीय इंटर कालेज बागेश्वर में जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता 6 राउंड में क्रमशः बहुविकल्पीय राउंड, विजुअल राउंड, एक्सटेम्पोर राउंड, वीडियो राउंड, रैपिड फायर राउंड तथा बजर राउंड में सम्पन्न कराई गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रतियोगिता में सेंट एडम्स गरुड़ की टीम ने 150 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। अव्वल प्रतिभागियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सौन व वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में जिले के तीनों विकासखंडों से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संचालन जनपद समन्वयक राजीव निगम ने किया। इस अवसर पर संजय टम्टा, मोहन सिंह धामी सहित अनेकों मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments