एसएसपी अल्मोड़ा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर की पूजा-अर्चना
भजन-कीर्तन से गूंजा पुलिस लाइन मंदिर
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस लाइन मंदिर में भक्ति और उल्लास का विशेष आयोजन हुआ। मध्यरात्रि (16 अगस्त 2025) को एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा एवं उनकी धर्मपत्नी उर्मिला सिंह पींचा ने पुरोहित के मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस परिवार और भक्तजन एकत्र होकर भजन-कीर्तन में लीन रहे। वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया। पालकी में बाल कृष्ण की झांकी सजाई गई जिसे भक्तों ने झुलाकर दर्शन किए।
पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और आनंद का विशेष संगम देखने को मिला।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।