HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एसएसजे विश्वविद्यालय बनना क्षेत्र के लिए बड़ा कदम—संजय अग्रवाल

अल्मोड़ा : एसएसजे विश्वविद्यालय बनना क्षेत्र के लिए बड़ा कदम—संजय अग्रवाल

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा को विश्वविद्यालय बनाए जाने के कदम को क्षेत्र के लिए बड़ा निर्णय बताया है। उन्होंने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कुमाऊं के पर्वतीय जनपदों के विकास को नई दिशा मिलेगी। पहाड़ के छात्र—छात्राओं को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं घर के नजदीक उपलब्ध होंगी। उन्होंने बागेश्वर व पिथौरागढ़ महाविद्यालयों को परिसर का दर्जा दिए जाने को भी सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि अब नये विषय खुलेंगे और रोजपरक पाठ्यक्रम खुलेंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments