HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : 15 से शुरू होगा श्री राममंदिर निर्माण निधि समर्पण...

लालकुआं न्यूज : 15 से शुरू होगा श्री राममंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान, दस से एक हजार रूपये तक के बनेंगे कूपन

लालकुआं। श्री राममंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक सगंठन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। जिसमें निर्णय लिया गया कि निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से पांच फरवरी तक चलेगा। जिसमें योजनाबद्ध तरीके से घर.घर जाकर समर्पण निधि एकत्रित की जाएगी।
यहां बिंदुखत्ता मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक जोशी के आवास पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि घर.घर जाकर पारदर्शिता के साथ मंदिर निर्माण के लिए धन का संग्रह किया जाएगा। जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी लोगों से पूरी तन्मयता के साथ अभियान में जुड़ने का आवाहन किया।

इधर बिन्दुखता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद कानूनन और निर्विवाद रूप से मंदिर की स्थापना हो रही है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक और समन्वयता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

उन्होंने कहा कि निधि समर्पण के तहत दस रुपये, सौ रुपये और एक हजार रुपये के कूपन व रसीदों के माध्यम से लोगों से मंदिर निर्माण के सहयोग में लिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से ज्वाइंट आर एस एस प्रमुख दिनेश, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, खंड कारवां, दीपक राठौर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी लक्ष्मण खाती, जिला मंत्री दिनेश खुल्बे, वन विकास निगम निदेशक कुंदन चुफाल, शक्ति केंद्र संयोजक गिरीश जोशी, जिला उपाध्यक्ष भरत नेगी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा जगदीश पंत,मंडल कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कोरंगा, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपिन राजभर, नवीन पपोला व किशन पांडे कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments