HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : स्प्रिंग डेल्स स्कूल का परिणाम शत—प्रतिशत, अभिषेक ने किया विद्यालय...

अल्मोड़ा : स्प्रिंग डेल्स स्कूल का परिणाम शत—प्रतिशत, अभिषेक ने किया विद्यालय टाप

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। बुधवार को सीबीएसई की 10वीं बोर्ड के घोषित परीक्षाफल घोषित होते ही अपना परिणाम जानने के लिए संबंधित छात्र—छ़ात्राओं और उनके अभिभावकों में बेहद उत्सुकता रही। परीक्षाफल की घोषणा होते ही छ़ात्र—छात्राएं स्कूल, साइबर कैफे में पहुंचे। कुछ घरों में ही मोबाइल पर रिजल्ट तलाशते रहे। घोषित परीक्षाफल के अनुसार स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा का परिणाम शत—प्रतिशत रहा। इसमें अभिषेक परिहार ने स्कूल टाप किया।
विद्यालय के अभिषेक ने विद्यालय में सर्वाधिक 85 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दीक्षा चौधरी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और मयूरेश गुप्ता ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल बच्चों ने खुशी में विद्यालय में मिष्ठान वितरण किया। विद्यालय के प्रबंधक डेविड डेनियल, प्रधानाचार्य बलवंत सिंह बिष्ट समेत कमल डंगवाल, महेश्वर नयाल, सुनील उपाध्याय, संदीप जोशी, आशा जोशी, गीतिका धौनी, तुलसी, प्रियंका जोशी, गणेश फत्र्याल आदि​ शिक्षकों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments