HomeUttarakhandAlmoraSports News : टूर्नामेंट में शटलर चिराग सेन ने जीते 02 स्वर्ण...

Sports News : टूर्नामेंट में शटलर चिराग सेन ने जीते 02 स्वर्ण पदक

📌 ओमान ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट

सीएनई रिपोर्टर। OMAN GRAND PRIX BADMINTON TOURNAMENT : ओमान में आयोजित ओमान ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में चिराग सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकल व मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

ADVERTISEMENTSAd

चिराग सेन का भारत के ही सिद्धार्थ से मुकाबला

Advertisement

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पुरुष एकल में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने भारत के ही सिद्धार्थ प्रताप सिंह को सीधे सेटों में 21-17 व 21-18 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीत लिया।

मिश्रित युगल के फाइनल में चिराग व जनानी की जोड़ी ने इंडोनेशिया की जोड़ी विल्दान व मेलानी को आसानी से 21-9 व 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर खिताब अपने नाम कर लिया।

चिराग सेन व ध्रुव रावत ने पुरुष युगल में भी सेमी फाइनल तक का सफ़र तय किया। ध्रुव रावत ने मिश्रित युगल में अपनी जोड़ीदार ईरान की डेलराम के साथ सेमी फाइनल में स्थान बनाया था। जहां उनको इंडोनेशिया की जोड़ी कुश्वान्तो व पॉल की जोड़ी से 18-21 व 16-21 से हार का शामना करना पड़ा।

चिराग सेन व ध्रुव रावत के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़िओं व खेल प्रेमिओं तथा गृह जनपद से नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत। समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, लेखा परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय, राजू तिवारी, एएस रजवार, जग्गू वर्मा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जिला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल आदि ने चिराग सेन व ध्रुव रावत तथा उनके कोच डीके सेन को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments