HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: युवाओं के मार्गदर्शन पर निकले बिट्टू कर्नाटक, गांव—गांव में बांटे...

Almora News: युवाओं के मार्गदर्शन पर निकले बिट्टू कर्नाटक, गांव—गांव में बांटे खेल किट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
‘गांव चलो—प्रतिभा तलाशो—नशा छोडे— तंदुरूस्त रहो’ जैसी मुहिम लेकर निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक आज हवालबाग ब्लाक के कई गांवों में पहुंचे और उन्होंने युवाओं को इस थीम पर चलकर जीवन संवारने की प्रेरणा दी। उन्होंने चार ग्राम सभाओं के युवाओं को क्रिकेट, वॉलीबाल व बैडमिंटन के किट मुहैया कराए।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आज हवालबाग विकासखण्ड की ग्राम सभा उडियारी, हवालबाग, पाखुड़ा व ज्योली में क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें श्री कर्नाटक ने अपने संबोधन में युवाओं से कहा कि आज उत्तराखण्ड के पर्वतीय जनपदों के गांव-गांव में नशा रूपी दानव अपने पैर फैला रहा है। नशे से युवा मानसिक रूप से अस्वस्थ् होकर कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं में नशा ही कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोडा विधानसभा के युवाओं को नशे/तनाव से मुक्त करने तथा भटकाव के मार्ग में जाने से बचाने के लिये उनके द्वारा शारीरिक दक्षता के खेलों से जोड़ने की ‘गांव चलो—प्रतिभा तलाशो—खेल खेलो—स्वस्थ रहो” मुहित चलाई गई है। जिसके तहत खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए उनके द्वारा क्रिकेट व वालीबाल किट, बैटमिन्टन किट आदि का वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने उक्त गांवों में इन किटों का वितरण किया।

श्री कर्नाटक ने युवाओं से कहा कि उन्हें शारीरिक दक्षता के खेलों में लगातार प्रतिभाग करना चाहिये ताकि व्यायाम, खेलकूद, मनोरंजन से अपना शारीरिक व मानसिक विकास करें और कुसंगति से बचें। इस मौके पर मुख्य रूप से गौरव काण्डपाल, रविन्द्र मुस्यूनी, करन सिंह मुस्यूनी, जितेन्द्र काण्डपाल, अंशिका पंत, पंकज सिंह नेगी, रवि मुस्यूनी, दीपक, दीप चन्द्र आर्या, अमित आर्या, रोहित शैली, मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी, शुभम जोशी, हेम चन्द्र जोशी, धीरज बिष्ट आदि सहित ग्रामसभा के कई लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments