हल्द्वानी से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

0
हल्द्वानी से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
हल्द्वानी से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

📌 अल्मोड़ा के गंगोला मोहल्ला निवासी बाइक चालक घायल

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। यहां हल्द्वानी—अल्मोड़ा हाईवे पर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोला मोहल्ला अल्मोड़ा निवासी विजय कुमार पुत्र आनंद लाल साह गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के निकट ऊपरी सड़क पर लघु शंका के लिए रुके। उन्होंने जैसे ही अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो संख्या यूके 04 टीबी 0224 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद बोलेरो चालक वाहन को भगा ले गया।

इस दुर्घटना में बाइक चालक आनंद लाल साह मामूली रूप से चोटिल हो गए। उनके सिर पर चोट आई। सूचना मिलने पर खैरना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी व पुलिस वा​लंटियर अंकित सुयाल मौके पर पहुंचे।

घायल को निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी लाया गया। जहां सीएचसी केंद्र में डॉ. राहुल टम्टा व फार्मासिस्ट कमलेश कुमार द्वारा उनका उपचार किया गया। चिकित्सक के अनुसार बाइक सवार को हल्की चोट आई। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS