सूरत टू काठगोदाम : कुमाऊं के लगभग 1200 लोगों को लेकर सूरत से रवाना हुई विशेष ट्रेन

0


हल्द्वानी। गुजरात के सूरत से प्रवासी उत्तराखंडियों को लेकर स्पेशल ट्रेन आज सुबह ठीक चार बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन से 1200 के लगभग लोग उत्तराखंड के लिए वापसी करेंगे। इस ट्रेन में कुमाऊं मंडल के लगभग सभी जिलों के प्रवासी उत्तराखंडी सवार हैं। ट्रेन कल यहां पहुंचेगी। ट्रेन में अल्मोड़ा के 119, बागेश्वर के 291, चम्पावत के 6, हल्द्वानीके 462, नैनीतालके 48, पिथौरागढ़ के 254, रानीखेत के 4 और ऊधमसिंहनगर के 16 लेाग सवार हैं। उधर कल यानी मंगलवार 12 मई को सूरत से आने वाली ट्रेन में गढ़वाल मंडल के लोगों को लाया जाएगा। आज ट्रेन में सवार होकर अपने घर लौट रहे लोगों के चेहरों में एक राहत की मुस्कान देखी गई।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें