बागेश्वर। जनपद के 17वें जिलाधिकारी विनीत कुमार ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर शिक्षा व अस्पताल से मरीजों को दवाइयां मिलें। इसके लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। जनपद में नए पर्यटक स्थलों को चिन्हित किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोविड नियंत्रण व रोकथाम के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही प्रवासियों को यहीं पर रोजगार दिलाने के लिए बेहतर ढंग से कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके अलावा जनता की प्रत्येक समस्या का निदान किया जाएगा। इससे पूर्व जनपद में पहुंचने पर सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम राकेश तिवारी आदि ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कोषागार के डबल लाक का चार्ज भी लिया।