HomeUttarakhandRudraprayagशर्मनाक : वृद्धा मां के साथ बेटे—बहुओं ने की बेरहमी से की...

शर्मनाक : वृद्धा मां के साथ बेटे—बहुओं ने की बेरहमी से की मारपीट, घर से निकाला ! हाथ तोड़ा, सिर पर किया प्रहार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रूद्रप्रयाग। यहां विकासखंड ऊखीमठ के एक गांव से शर्मसार कर देने वाला समाचार आया है, जहां दो कलियुगी बेटों ने अपनी सैन्य विधवा वृद्ध मां के साथ उसकी पेंशन की रकम पाने के लिए बुरी तरह मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस कुकृत्य में वृद्धा की दो बहुओं ने भी पूरा सहयोग दिया। वृद्धा ने डीएम की चौखट पर आकर मदद की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊखीमठ विकासखंड के क्यूंजा घाटी के कंडारा गांव की विनीता देवी को उसके पुत्र रवींद्र लाल व भाष्कर लाल ने बुरी तरह पीटा है।जिससे उसका एक हाथ टूट गया है और सिर पर भी टांके लगे हैं। वृद्धा का तीसरा बेटा बीच-बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी दो भाईयों ने मारपीट की। जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में पीड़ित महिला का कहना है उसके पति सेना में थे, जिनकी मौत के बाद उन्हें पेंशन मिल रही है। महिला के तीन पुत्र हैं, जिसमें दो की शादी हो गई है। दोनों शादीशुदा बेटों व पुत्रवधुओं की नजर पेंशन पर है और आए दिन उससे रुपये मांगते रहते हैं। रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट करते हैं। महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व भी रुपये नहीं देने पर उन्होंने बुरी तरह से पीटा। इधर मामले को लेकर डीएम ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश दिये हैं।

https://creativenewsexpress.com/corona-patients-number-75-in-uttarakhand-know-district-wise-figures/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments