HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जिला व्यापार मंडल ने कोरोना फाइटर्स का किया पुष्प वर्षा...

अल्मोड़ा : जिला व्यापार मंडल ने कोरोना फाइटर्स का किया पुष्प वर्षा से अभिनंदन, पुलिस अधिकारी—कार्मिक, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

अल्मोड़ा। व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आज पदाधिकारियों ने आज कोरोना फाइटर्स का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें सम्मानित कर हौसला अफजाई भी की। महत्वपूर्ण लोधिया बैरियर में जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों और चिकित्सकों एवं मेडिकल कर्मियों का कोरोना फाइटर्स के रूप में सम्मान किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

श्री वर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के प्रथम चरण से ही यह लोग लगातार विपरीत परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी बड़ी कुशलता से निभा रहे हैं। सम्मानित होने वालों में लोधिया चैक पोस्ट में तैनात मेडिकल नोडल अधिकारी डॉ. वाई.एस रावत, डॉ. ऋचा चौहान, फार्मसिस्ट मदन प्रकाश, लोधिया चौकी प्रभारी एस.आई सौरभ कुमार, कानि अनिल कुमार, दिनेश रावत, देवेन्द्र तोमक्याल, केवल कुमार, सतीश उपाध्याय, रजनी बघरी, मंजू खाती, आनन्द नबियाल, अर्जुन, रविन्द्र कुमार आदि शामिल रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा ने कहा कि जिस निष्ठाभाव से अपनी जान एवं परिवार की चिन्ता छोड़कर पुलिसकर्मी एवं मेडिकल टीम सहित पर्यावरण मित्र धरातल में आम जनता की सुरक्षा के लिए असाधारण कार्य कर रहे हैं। ऎसे धरातलीय कोरोना फाइटर्स के हौंसले की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि जिला व्यापार मण्डल ऎसे कोरोना योद्धाओं को जो जनपद में जगह—जगह कार्यरत हैं आगे भी सम्मानित करता रहेगा। इस मौके पर श्री वर्मा के साथ सलाहकार त्रिलोचन जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, संयुक्त महामंत्री विनीत बिष्ट, वरिष्ठ व्यापारी आशीष वर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments