HomeAccidentकरनाल ब्रेकिंग : नहर में जा समाई हेड कांस्टेबल की कार, पुत्र...

करनाल ब्रेकिंग : नहर में जा समाई हेड कांस्टेबल की कार, पुत्र को सुरक्षित निकाला, वृद्ध की दर्दनाक मौत, कई घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

करनाल/हरियाणा। यहां स्टोनंडी बीजना गांव में एक स्विफ्ट कार आवर्धन नहर में गिर जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। यह कार पुलिस विभाग में कार्यरत, मधुवन में पोस्टेड हेड कांस्टेबल विक्रम चला रहे थे और कार में उनके वृद्ध पिता भी सवार थे। कार गिरने के बाद हेड कांस्टेबल को नहर से निकाल अस्पताल भर्ती करा दिया गया, जबकि कार सहित नहर में डूब चुके वृद्ध को बाहर निकालने के लिए पुलिस टीम व गोताखोरों कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार को बाहर निकालने में गोताखोर सावन और करन ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि जूमला गांव निवासी हेड कांस्टेबल विक्रम अपने पिता रामपाल के साथ अपनी स्विफ्ट कार संख्या एचआर 05 एडी 9649 लेकर निकले थे। अचानक बीजना गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिस समय यह घटना हुई तब निकटवर्ती खेतों में कुछ लोग काम कर रहे थे। तब वह मदद को दौड़ पड़े। इस बीच विशाल राणा नाम के एक व्यक्ति ने नहर में छटपटा रहे हेड कांस्टेबल को रस्सियों के सहारे बाहर निकाल लिया। इसके बाद एसएचओ बलजीत सिंह ने अपने वाहन से उन्हें कल्पना चावला अस्पताल पहुंचाया। जहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डीएसपी राजीव कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वाहन को बाहर निकालने में गोताखोरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। चुम्बक के सहारे पहले इस 25 फीट गहरी नहर में वाहन को खोजा गया। फिर र​स्सियों और क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया। कार में ही हेड कांस्टेबल के पिता फंसे हुए मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd

पुल के निकट कई बार हो चुके हैं हादसे
इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां ​बीजना की तरफ स्टोनंडी से आने वाला मार्ग रास्ते में अचानक टेड़ा हो जाता है। जिस कारण यहां अकसर हादसे हो जाते हैं। जो नियमित चलने वाले लोग हैं उन्हें तो इस रास्ते की दिक्कत पता है, लेकिन जो पहली बार आते हैं वह अकसर गड़बड़ा जाते हैं। इससे पहले भी एक लड़का यहां डूब कर मर गया था। कई वाहन इस नहर में गिर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments