अल्मोड़ा: धनतेरस व दीपावली पर नगर की यातायात व्यवस्था में कुछ परिवर्तन

0
धनतेरस व दीपावली पर नगर की यातायात व्यवस्था में कुछ परिवर्तन
धनतेरस व दीपावली पर नगर की यातायात व्यवस्था में कुछ परिवर्तन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: धनतेरस पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर में यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। धनतेरस यानी कल शनिवार के लिए व्यवस्था निम्नवत् बनाई गई है:—


ADVERTISEMENTS

1- जलाल तिराहे से लिंक रोड की तरफ आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बन्द रहेगा। यह चौपहिया वाहन बेस तिराहा करबला से नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेगें।
2- धनतेरस से 21 अक्टूबर, 2025 तक एलआरसाह रोड पर फायर स्टेशन से शिखर तिराहा को आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को पूर्ण रूप से डार्यवट किया जायेगा, जो एनटीडी से धारानौला या सैल बैण्ड से होते हुए नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेंगे।
3- 19 अक्टूबर, 2025 यानी रविवार को अन्य दिवस की भांति नगर की माल रोड में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
4- धनतेरस से 21 अक्टूबर 2025 तक पटाल बाजार में दोपहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
5- नगर अल्मोड़ा में भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में तात्कालिक रूप से आंशिक परिवर्तन किये जा सकते हैं।
6- इसके अतिरिक्त नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था पूर्व की तरह रहेगी।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें