HomeHimachalनालागढ़ : उद्योगपतियों की समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता - सुबोध

नालागढ़ : उद्योगपतियों की समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता – सुबोध

नालागढ़। नालागढ़ उद्योग संघ (एन.आई.ए.) की बैठक राजपुरा के पास स्थित होटल कारा में आयोजित की गई। बैठक में नालागढ़ उद्योग संघ के प्रधान सुबोध गुप्ता को लगातार दूसरी बार प्रधान पद का कार्यभार सौंपा गया। सुबोध गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि उद्योगों की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रही है व आगे भी रहेगी। एक साल के भीतर एन.आई.ए. का भवन बना दिया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने 10 लाख रुपए भी देने की घोषणा की। गुप्ता ने कहा कि हर माह उद्योगों से सम्बंधित एक वर्कशॉप का आयोजित होगी, ताकि उद्योगों को सरकारी विभागों की नई-नई योजनाओं की जानकारी मिल सकें और उन विभागों से सम्बंधित समस्याओं का भी निवारण हो सकें। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर कोविड-19 नियमों की भी पालना करें, ताकि इसको पराजित किया जा सके।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बैठक में एन.आई.ए. के मुख्य संरक्षक हरीश अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार आर.जी. अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अनिल शर्मा ने सुबोध गुप्ता को सम्मानित किया। महासचिव अनिल शर्मा ने एन.आई.ए. द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उद्योगों की सडक़ों व अन्य कार्यों के लिए करीब 11 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए गए और इस वर्ष 6.66 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए गए, जिनके टेंडर हो रहे है। पंजैहरा में एन.आई.ए. द्वारा ई.एस.आई. की एम.ई.यू.डी. डिस्पेंसरी संचालित की जा रही है, जिससे करीब 5 हजार उद्योग कर्मचारियों व उनके परिवारों को ईलाज लाभ मिल रहा है। सुबोध गुप्ता द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया है और बागबानियां व पंजैहरा में 2 फ्री स्किल डिवैल्पमैंट सेंटर खोले गए है, जिसमें हर वर्ष करीब 300 बच्चों को फ्री में प्रशिक्षण दिया जाता है।

बैठक में मुख्य संरक्षक एन.आई.ए. हरीश अग्रवाल, मुख्य सलाहकार आर.जी. अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अनिल शर्मा, बी.एस. ठाकुर, सुनील सोनी, हरप्रीत सैणी, रामेश्वर सिंह, सुनील तनवर, नवल शर्मा, अजीत पाल जैन, देवराज गुप्ता, सुरेंद्र कपूर, राजेंद्र सिंह, सुमित शर्मा, मनोज राणा, कुलदीप राणा, राकेश चढढ़ा, हिमांशु चढढ़ा, अर्चना त्यागी, रजनीश शर्मा, अश्वनी गुलेरिया, रवि निरंकारी, सलील तलवार, चंदन डोगरा, कमलेश शुक्ला, शमशेर सिंह, होटल कारा के सी.ई.ओ. कर्णवीर अरोड़ा, राजीव शर्मा, जोगिंद्र कैंथला, नवीन यादव, राजकुमार मैहता, अजय शर्मा, मनोज गुप्ता सहित उद्योगपति सदस्य मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments