HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: जिले में एसओजी टीम तत्काल प्रभाव से भंग

Almora Breaking: जिले में एसओजी टीम तत्काल प्रभाव से भंग

—समीक्षा में कतिपय मामलों में पाई लापरवाही
—एसओजी में तैनात आरक्षी थानों में भेजे
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के नये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने पुलिस की विभिन्न शाखाओं की समीक्षा करने के बाद कतिपय मामलों में लापरवाही पाई और जनपद अल्मोड़ा में गठित एसओजी टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी श्री राय ने यहां विभिन्न शाखाओं की समीक्षा की। साथ ही एसओजी टीम में नियुक्त कतिपय कर्मचारियों की गोपनीय शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। इन कर्मचारियों के विरुद्ध पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। जिस पर पूर्व अधिकारियों ने निलम्बन व अन्य कार्यवाहियां भी की थी। अब एसएसपी ने एसओजी टीम को भंग कर दिया है। एसएसपी ने एसओजी में नियुक्त 06 आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से थानों में नियुक्त कर दिया है। इनमें आरक्षी दिनेश नगरकोटी को थाना सल्ट, सन्दीप सिंह को जैंती चौकी, थाना लमगड़ा, मनमोहन सिंह को थाना भतरोंजखान, भूपेन्द्र कुमार को थाना भतरोंजखान, दीपक खनका को कोतवाली अल्मोड़ा व राजेश कुमार भट्ट को थाना लमगड़ा में तैनात कर दिया है। बताया गया है कि जांचोपरांत अगली कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments