HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: 530 ग्राम चरस के साथ एसओजी ने युवक दबोचा

Bageshwar Breaking: 530 ग्राम चरस के साथ एसओजी ने युवक दबोचा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जनपद में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। स्मैक चरस अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के अभियान का भी ख़ौफ़ नही रह गया है। आज एसओजी ने 530 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि एसओजी टीम कपकोट मार्ग में चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान इंद्रा कालोनी रामनगर निवासी 32 वर्षीय राजेश पांडे पुत्र चंचल पांडे कपकोट के लाहुर गांव से आ रहा था। कठायतबाड़ा जल संस्थान स्टोर रूम के गेट पर खड़े इस युवक पर शक हुआ, तो उससे पूछताछ की। पूछताछ करने पर घबरा गया। इस पर उसकी चेकिंग की गई। उसके कब्जे से 530 ग्राम चरस बरामद हुई। एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि आरोपित को कोतवाली ले जाया गया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान टीम में राजेश भट्ट, रमेश गढ़िया, संतोष राठौर, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments