Almora Breaking: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ​’डिस्ट्रिक ग्रीन चै​म्पियन’

—महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद भारत सरकार से मिला सम्मानसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ामहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, भारत सरकार की ओर से सोबन सिंह…

—महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद भारत सरकार से मिला सम्मान
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, भारत सरकार की ओर से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वच्छता एक्शन प्लान, सफल सेनिटाईजेशन, स्वच्छ वातावरण बनाने, अपशिष्ट पदार्थों के ठोस प्रबंधन, जल संग्रहण व हरित प्रबंधन में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है। सम्मान में विश्वविद्यालय को डिस्ट्रिक ग्रीन चैंपियन सर्टिफिकेट दिया है।

यह सम्मान मिलने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद भारत सरकार की ओर से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सम्मानित किया जाना बेहद गौरव की बात है। इससे गदगद प्रो. भंडारी ने कहा कि हम विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन आदि के लिए क्लीन कैम्पस ग्रीन कैम्पस अभियान, मीत पीपल अभियान, नमामि गंगे अभियानों आदि का संचालन कर रहे हैं। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए समाज को जोड़ने का कार्य किया है। प्रेरित होकर आज कई सामाजिक संस्थाएं/संस्थान विश्वविद्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी संकायों, विभागों के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों एवं छात्र—छात्राओं को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उनके सहयोग एवं प्रयास का परिणाम है। मालूम हो कि पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे देश के 700 जिलों के 800 उच्च शिक्षा संस्थानों में से एसएसजे विश्वविद्यालय को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है। पूरे उत्तराखंड के 13 संस्थानों को यह सम्मान दिया गया है।

सम्मान मिलने पर विश्वविद्यालय के प्रो. जगत सिंह बिष्ट (शोध एवं प्रसार), प्रो. सुशील कुमार जोशी (परीक्षा नियंत्रक), विशेष कार्याधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. एससी जोशी (अधिष्ठाता शैक्षिक), प्रो. पीएस. बिष्ट (अधिष्ठाता प्रशासन), प्रो. इला साह (अधिष्ठाता छात्र कल्याण), प्रो. केसी जोशी (अधिष्ठाता वित्त/बजट), प्रो. जीसी साह (अधिष्ठाता परीक्षा), प्रो. अनिल यादव (समन्वयक, ग्रीन ऑडिट), संकायाध्यक्ष प्रो. जया उप्रेती, प्रो. पुष्पा अवस्थी, प्रो. एके पंत, प्रो. सोनू द्विवेदी, डॉ. मुकेश सामंत, डॉ. नंदन सिंह बिष्ट (निदेशक, एनआरडीएमएस) आदि कई लोगों ने हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *