HomeBreaking Newsतो क्या पाकिस्तान कर रहा जंग की तैयारी ! भारतीय सीमा के...

तो क्या पाकिस्तान कर रहा जंग की तैयारी ! भारतीय सीमा के निकट तोपें तैनात

ADVERTISEMENTS

📌 चीनी तोपों में है हर मिनट में 4 से 6 गोले दागने की क्षमता

✒️ 53 किमी तक करेगा वार, 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड

CNE DESK/भारतीय खूफिया रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान के इरादे इन दिनों कुछ अच्छे नहीं दिख रहे। अचानक भारतीय सीमा से महज 20 किमी की दूरी पर चीन से खरीदी गई उच्च मारक क्षमता वाली आधुनिक तोपों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही यहां एयरफील्ड भी तैयार है। जिसके माध्यम से हवाई हमले भी किए जा सकते हैं। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इन तैयारियों को देख अलर्ट मोड पर है।

पाकिस्तान कर रहा जंग की तैयारी
पाकिस्तान कर रहा जंग की तैयारी

इस बीच भारत और पाक के बीच माहौल फिर गर्म हो गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पाकिस्तान ने सीमा से लगभगग 20 किलोमीटर दूरी पर एक new airfield बना दिया है। यही नहीं, वह चीन से आयातित SH-15SP हॉवित्जर तोप SH-15SP howitzer cannon भी तैनात कर चुका है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जानकारी के अनुसार यह नया एयरफील्ड लाहौर के पास स्थापित किया गया है। खूफिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि इस एयरफील्ट का पाक किस रूप में इस्तेमाल करेगा। पर सूत्रों के अनुसार नागरिक उड़ानों अथवा सेना के लिए इसका इस्तेमाल हो सकता है।

पाकिस्तान कर रहा जंग की तैयारी
पाकिस्तान कर रहा जंग की तैयारी

पाकिस्तानी की सैन्य तैयारी को लेकर भारत में चिंता और असमंजस का माहौल है। भारतीय सैन्य अधिकारी वेट एंड वॉच की नीति पर चल रहे हैं। सावधानी बरती जा रही है, लेकिन अंतिम निर्णय फिलहाल कुछ नहीं लिया गया है। चर्चा है कि पाकिस्तान यहां

पाकिस्तान की इन दो हरकतों से चिंता का माहौल है. इससे भारतीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है. पाकिस्तानी अधिकारी या मिलिट्री के लोग इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ये flight training school बना रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक्सपर्ट बताते हैं पाकिस्तान एयरफील्ड का इस्तेमाल हेलिकॉप्टर, ड्रोन और अन्य विमानों के लिए कर सकता है। हालांकि फिक्र इस बात की है कि इस फील्ड का इस्तेमाल सीधे भारत के खिलाफ हमले के लिए भी किया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरफील्ड का इस्तेमाल चीन और तुर्की से मंगाए गए हमलावर ड्रोन्स के लिए भी किया जा सकता है। जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह निर्माण भारतीय सीमा के बहुत निकट हुआ है। जहां से बड़ी आसानी से भारत पर मिसाइल हमले किए जा सकते हैं।

चीन से मंगाई तोपों को किया गया है तैनात

पाकिस्तानी आर्मी ने भारत की चिंता भी काफी बढ़ा दी है। जो कि चीन से मंगाई गई तोपों को लेकर है। पाकिस्तान ने अपनी 28th and 32nd Artillery Regiments को चीन से मंगाई गई ढेरों तोपें दे दी हैं। चीन ने पाकिस्तान को SH-15 Self-Propelled (SP) बहुत कम दामों पर दिए हैं। आधुनिक तोपों से सुसज्जजित पाकिस्तानी आर्मी देश के पंजाब और राजस्थान सीमा के पास काफी सक्रिय है।

पाकिस्तान की तीन रेजिमेंट के पास हैं आधुनिक तोपें

SH-15SP चीन द्वारा बनाई गई State-of-the-art howitzer cannon है। चीन ने पाकिस्तान को ऐसी 42 तोपें दी हैं। पाकिस्तान ने 236 की मांग की है। इन तोपों का पाकिस्तान ने अपनी आर्मी डे परेड में प्रदर्शन भी किया था। पता चला है कि पाकिस्तानी सेना तीन आर्टिलरी रेजिमेंट को अपडेट कर रही है। हर एक में 18—18 तोपों की तैनाती होगी।

क्या है इन चीनी तोपों की ताकत

बता दें कि यह भारी—भरकम तोप कुल 25 टन की है। जिसकी लंबाई 21.4 फीट, चौड़ाई 8.9 फीट है और ऊंचाई 11.10 फीट है। इस तोप को चलाने के लिए 6 लोगों को आवश्यकता होती है। यह 155×52 caliber की तोप है। इसमें Semi-automatic vertical wedge टाइप ब्रीच ब्लॉक तकनीक जुड़ी है। चीन से मंगाई गई यह तोप 20 से 70 डिग्री के एंगल पर गोले दाग सकती है। तोप में 360 डिग्री घूमकर गोला दागने की भी क्षमता है। हर मिनट में यह आधे दर्जन गोले दागेगी। इसमें rocket assisted projectile लगाया जा सकता है। तब यह 53 किलोमीटर तक मार करेगा।

सैन्य सूत्रों के अनुसार It uses a 155 mm PLL-01 round. This cannon is deployed on a 6×6 truck. This truck runs at a speed of 90 km per hour.

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments