HomeBreaking Newsहल्द्वानी : महिला के गले से चेन छीन झपटमार हुआ फरार, CCTV...

हल्द्वानी : महिला के गले से चेन छीन झपटमार हुआ फरार, CCTV Viral

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। एक बुजुर्ग महिला के साथ सरेराह चेन स्नेचिंग (Chain snatching) का मामला सामने आया है। यहां पता पूछने के बहाने एक स्कूटी सवार महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम हिम्मतपुर तल्ला, प्रगति विहार फेस 2 की है। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग महिला अपने पड़ोस में रहने वाली ही अन्य महिला के साथ शाम को घूमने निकली थी। इसी बीच एक स्कूटी सवार युवक उनके पास आता है। वह महिला के नजदीक पता पूछने के बहाने आता है और अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट फरार हो जाता है।

यहां देखें वीडियो — महिला के गले से चेन छीन झपटमार हुआ फरार

सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल

CCTV Footage Viral : इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी ​वायरल हुआ है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि एक स्कूटी सवार युवक, जिसने हेलमेट पहना हुआ है गली में रुका है। वह दो महिलाओं के पास आता है। फिर जैसे ही बुजुर्ग महिला उसे पता बताने लगती है वह उनके गले से सोने की चेन छीन फरार हो जाता है।

मोहल्ले वासियों ने कहा सावधान रहें महिलाएं

इधर मोहले के लोगों ने जारी सूचना में समस्त कॉलोनी वासियों को सूचित किया है कि चैन स्नेचिंग की वारदात उनके आसपास होने लगी है। पता पूछने के बहाने से बड़ी आसानी से एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन खींचकर एक झपटमार फरार हो गया। सूचना में कहा गया कि सभी महिलाओं से आग्रह है कि कोई अजनबी पता पूछता या कोई अन्य जानकारी लेता है तो उससे उचित दूरी बनाते हुए सर्तकता के साथ उसको जवाब दें। यह घटना शनिवार शाम को 07 बजे हिम्मतपुर तल्ला की बताई गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments