अल्मोड़ा : मल्ली बाजार के पालिका कूड़ेदान में मिला सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

अल्मोड़ा। यहां आज शनिवार शाम मल्ली बाजार स्थित पालिका के कूड़ेदान में एक सांप दिखने से हड़कंप मच गया। सांप को देख वहां तमाशबीनों की…

अल्मोड़ा। यहां आज शनिवार शाम मल्ली बाजार स्थित पालिका के कूड़ेदान में एक सांप दिखने से हड़कंप मच गया। सांप को देख वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे वन दरोगा ने सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया।
हुआ यूं कि शाम के समय एक कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति पालिका के कूड़ेदानों में काम की चीजें ढूंढ रहा था। अचानक उसे कूड़े के ढेर में कुछ हिलता—डुलता दिखाई दिया। तब उसने शोर मचा दिया। यह देख आस—पास लोगों के भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संभवत: दीवार के सहारे एक सांप कूड़ेदान में घुस गया। खतरा यह था कि यह सांप आस—पास से गुजरने वाले किसी को हानि पहुंचा सकता था अथवा जब पर्यावरण मित्र यहां कूड़ा उठाते तो उनको भी खतरा था। इस बीच सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पालिका में कार्यरत वन परिवेक्षक को फोन किया। वन विभाग को भी सूचना दी गई। इसके बाद यहां रेस्क्यू आपरेशन चला। वन दरोगा, अल्मोड़ा रेंज भुवन लाल टम्टा, वन विभाग के बहादुर सिंह थापा, रूप सिंह वन परिवेक्षक (नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा) द्वारा काफी श्रम के साथ सांप को कैद किया गया। इस मौके पर रोहित भट्ट, परितोष जोशी, अतुल साह, दीपंक साह (पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष), मनोज सिंह पवार (पूर्व व्यापार मंडल महासचिव), किरन साह, मोहित साह, यतार्थ साह, ललित कार्की ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *