HomeBreaking NewsHaldwani : गौशाला आए व्यक्ति को सांप (Snake) ने काटा, अस्पताल में...

Haldwani : गौशाला आए व्यक्ति को सांप (Snake) ने काटा, अस्पताल में मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर हल्द्वानी/Snake Bite : घर के आहते में बनी गौशाला में आए एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला सितारगंज का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सितारगंज के वार्ड संख्या 05 निवासी प्रकाश जोशी उम्र 39 साल पुत्र जयदत्त जोशी अपनी गौशाला में दाखिल हुआ। तभी एक सांप ने उसे डस लिया। उन्हें परिजन डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए थे। यहां उपचार के दौरान प्रकाश जोशी ने आज शनिवार को दम तोड़ दिया।

इधर डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि मानसून में हो रही भारी बरसात के चलते जगह-जगह जल भराव हो रहा है। ऐसे में सांप, बिच्छू जैसे कई जहरीले जीव अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। कई बार यह जीव घरों में भी घुस आते हैं। अतएव विशेष सावधानी बरते जाने की जरूरत है।

उत्तराखंड को मिला सबसे बड़ा औषधीय हर्बल गार्डन, मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments