HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : खेत में गुड़ाई कर रहे व्यक्ति को सांप ने...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : खेत में गुड़ाई कर रहे व्यक्ति को सांप ने काटा, अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां रानीधारा में खेत में गुड़ाई कर रहे एक व्यक्ति के हाथ में एक सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनके उपचार में चिकित्सक जुटे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीधारा टॉप में कंचन पंत का सेब का बगीचा है। जहां भीम सिंह 63 साल व एक अन्य व्यक्ति खेत में गुड़ाई का काम कर रहे थे। इसी बीच एक सांप ने उनके हाथ में डस लिया। अच्छी बात यह रही कि संयोग से काम करते वक्त उन्होंने हाथ में दस्ताने पहने हुए थे। जिस कारण सम्भवत: सांप का जहर अधिक असर नही कर सका।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : कम हो रही कोरोना की रफ्तार, प्रदेश में बचे 2739 एक्टिव केस, आज मिले 118 नए मामले

सांप के डसने के बाद भीम सिंह को जिला अस्पताल लाया गया है। फिल्हाल सांप का रेस्क्यू कर उसे पतालदेवी इलाके में छोड़ दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बरसात के दिनों में अकसर पहाड़ों में सांप बाहर आ जाया करते हैं। अकसर असावधानी से चलने के दौरान पांव पड़ जाने अथवा खेत में खरपतवार साफ करने के दौरान कई बार यह काट भी लिया करते हैं। हालांकि हर सर्प जहरीला नही होता, लेकिन इसकी दहशत बहुत खतरनाक होती है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

आल्मोड़ा के ताकुला में मिली कपकोट से लापता महिला, पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द

आधार कार्ड खो गया है, तो घर बैठे ऐसे निकाल सकते हैं डिजिटल कॉपी, जानिए तरीका

नहीं गलेगा-सालों चलेगा नया PVC आधार कार्ड, घर बैठे ऐसे मंगाएं

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments