खेत में काम कर रही युवती को सांप ने काटा, अस्पताल भर्ती

0
खेत में काट रही युवती को सांप ने काटा
खेत में काट रही युवती को सांप ने काटा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। खेत में काम कर रही एक युवती को सांप ने काट दिया। परिजन उसे आनन—फानन में अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि मानसून सीजन में सर्पों के बिलों में अकसर पानी भर जाता है। जिस कारण सांप धूप लेने के लिए बाहर निकल आते हैं। अकसर घनी झाड़ियों, खेतों और कई बार आवासीय मकानों में भी यह दाखिल हो जाया करते हैं। कई बार खतरा महसूस होने पर यह इंसानों को काट भी लेते हैं।

इधर गरुड़ की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती आरती खेत में काम कर रही थी। एकाएक वहां उसे सांप ने काट लिया। स्वजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। डा. लता बोरा ने बताया कि फिजिशियन की देखरेख में मरीज को भर्ती किया गया है। उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें