हल्द्वानी : पेड़ से लटका मिला अज्ञात पुरुष का शव

0
हल्द्वानी में 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी में 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत

शव की शिनाख्ती के प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। यहां ट्रांसपोर्ट नगर के निकटवर्ती तीन पानी बाईपास रोड पर उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला हैं। शव की हालत देखकर यह 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


ADVERTISEMENTS

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बॉडी के शिनाख्ती फिलहाल नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार शव किसी अज्ञात पुरुष का है, जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा सकती है। उन्होंने बताया शव की हालत देखकर प्रतीत होता है कि यह 10 से 12 दिन पुराना होगा।

शव की शिनाख्त के लिए चौकी—थानों और गुमशुदगी रजिस्टरों को खंगाला जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें