HomeBreaking Newsकालाढूंगी न्यूज : खैर की लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

कालाढूंगी न्यूज : खैर की लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS

कालाढूंगी। वन विभाग के खैर के तस्करों को लकड़ी के साथ दगोच लिया। उन्हें आवश्यक कार्रावाई के बाद जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रभागीय तराई वन प्रभाग रुद्रपुर की बरहैनी रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी रूप नारायण गौतम के नेतृत्व में लगतार वन तस्करों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरिपुरा हरसान निवासी प्रीतम सिंह के घर पर छापे मार करवाई की गई तो उसकी वैगनार संख्या डीएल 5 सीसी 0123 से 21 नग खैर के छिले हुए बरामद हुए उक्त वाहन को सीज कर। उक्त व्यक्ति पर वन अधिनियम के तहत करवाई कर जेल भेज दिया । वन अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लगभग 50 हजार के आसपास है। उन्होंने बताया कि वन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिसके लिए वन दरोगा हरीश सिंह, लक्ष्मण सिंह जीना, दीपक नेगी, महेंद्र सिंह, नीरज रौतेला व विजेंदर बाबू को लेकर टीम बनाई गई है ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments